शैशव-चरित
लाल हैं वारी तेरे मुख पर |
कुटिल अलक, मोहनि-मन बिहँसनि, भृकुटि विकट ललित नैननि पर |
दमकति दूध-दँतुलिया बिहँसत, मनु सीपज घर कियौ बारिज पर |
लघु-लघु लट सिर घूँघरवारी, लटकन लटकि रह्यौ माथैं पर |
यह उपमा कापै कहि आवै, कछुक कहौं सकुचति हौं जिय पर |
नव-तन-चंद्र रेख-मधि राजत, सुरगुरु-सुक्र-उदोत परसपर |
लोचन लोल कपोल ललित अति, नासा कौ मुकता रदछद पर |
सूर कहा न्यौछावर करिये अपने लाल ललित लरखर पर ||16||
Bihar became the first state in India to have separate web page for every city and village in the state on its website www.brandbihar.com (Now www.brandbharat.com)
See the record in Limca Book of Records 2012 on Page No. 217