वैराग्य
नर तैं जनम पाइ कह कीनो ?
उदर भरयौ कूकर सूकर लौं, प्रभु कौ नाम न लीनौ |
श्री भागवत सुनी नहिं श्रवननि, गुरु गोबिंद नहिं चीनौ |
भाव-भक्ति कछु हृदय न उपजी, मन विषया मैं दीनौ |
झूठौ सुभ अपनौ करि जान्यौ, परस प्रिया कैं भीनी |
अघ कौ मेरु बढ़ाइ अधम तू, अंत भयौ बलहीनौ |
लख चौरासी जोनि भरमि कै फिरि वाहीं मन दीनौ |
सूरदास भगवंत-भजन बिनु ज्यौ अंजलि-जल छीनौ ||33||
Bihar became the first state in India to have separate web page for every city and village in the state on its website www.brandbihar.com (Now www.brandbharat.com)
See the record in Limca Book of Records 2012 on Page No. 217