राग बिलावल
जसुदा तोहिं बाँधि क्यौं आयौ |
कसक्यौ नाहिं नैकु मन तेरौ, यहै कोखि कौ जायौ ||
सिव-बिरंचि महिमा नहिं जानत, सो गाइनि सँग धायौ |
तातैं तू पहचानति नाहीं, कौन पुण्य तैं पायौ ||
कहा भयौ जो घरकैं लरिका, चोरी माखन खायौ ?
इतनी कहि उकसारत बाहैं, रोष सहित बल धायौ ||
अपनैं कर सब बंधन छोरे, प्रेम सहित उर लायौ |
सूर सुबचन मनोहर कहि-कहि अनुज-सूल बिसरायौ ||
भावार्थ :-- (श्रीबलरामजी कहते हैं-) `यशोदाजी! तुमसे (कन्हाई) बाँधा कैसे गया ?
तुम्हारे चित्तमें तनिक भी पीड़ा नहीं हुई ? यह तुम्हारी इसी कोखसेतो उत्पन्न हुआ
है | जिसका माहात्म्य शंकर और ब्रह्माजी भी नहीं जानते , (वही तुम्हारे प्रेमवश)
यहाँ गायोंके साथ दौड़ता है, इसलिये तुम इसे पहचानती नहीं हो, पता नहीं किस पुण्यसे
तुमने इसे पाया है | हुआ क्या जो घरके लड़केने चोरीसे मक्खन खा लिया ?' इतनी बात
कहकर अपनी बाँहें उभारते हुए बलराम क्रोधपूर्वक दोढ़ पड़े | अपने हाथों उन्होंने सब
बन्धन खोल दिये और प्रेमसे (छोटे भाईको) हृदयसे लगा लिया | सूरदासजी कहते हैं कि
सुन्दर मनोहर बातें कह-कहकर अपने छोटे भाईकी पीड़ा उन्होंने भुलवा दी |
Bihar became the first state in India to have separate web page for every city and village in the state on its website www.brandbihar.com (Now www.brandbharat.com)
See the record in Limca Book of Records 2012 on Page No. 217